फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल वैन ने 3 साल के मासूम को रौंदा, थाने में तहरीर तक नहीं

विज्ञापन
खेतासराय, चौकिया गांव निवासी मृतक हमदान की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में बुधवार सुबह स्कूल वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार के लोग पुलिस को इसकी सूचना देते, इसके पहले ही मैनेजर के बेटे और उसके करीबियों ने मृत बच्चे के घर पर एक पंचायत की। इसमें पुलिस को तहरीर न देने और कानूनी कार्रवाई से दूर रहने का फैसला लिया गया। करीब दस घंटे बाद बच्चे के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। पुलिस इसलिए कोई कार्रवाई या जांच नहीं कर रही है कि उसे घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। इस घटना की इलाके भर में चर्चा है।
विज्ञापन

चौकियां गुरैनी गांव निवासी मसूद सिद्दीकी ने बताया कि फुरकनिया हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आजम के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा हमदान (3) घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान सुबह आठ बजे छात्रों को स्कूल ले जाने के लिए आई आबिदा पब्लिक स्कूल, मानीकला की स्कूल वैन पीछे रिवर्स हो रही थी। तभी, हमदान आजम वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। करीब 10 घंटे बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल वाहन को भुड़कुहां गांव निवासी वसीउल्लाह चला रहा था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मैनेजर का बेटा सक्रिय हुआ और पंचायत बैठ गई-आबिदा पब्लिक स्कूल, मानीकला के मैनेजर नेसार अहमद सऊदी अरब में रहते हैं। मौजूदा समय में स्कूल की जिम्मेदारी मैनेजर ने अपने बेटे फरहान को दे रखी है। गुरैनी गांव निवासी मसूद सिद्दीकी बताते हैं कि घटना की जानकारी मिलते ही मैनेजर का बेटा फरहान अपने करीबियों और रिश्तेदारों के साथ मृत बच्चे के पिता आजम के घर दिन में करीब 11 बजे पहुंच गया। पिता और परिवार वालों को मनाने में जुट गया। परिवार वालों से आग्रह किया कि वैन चालक से गलती हो गई। हमें माफ कर दें। पुलिस और थाने तक कोई मामला न जाने दें।
विज्ञापन


पिता ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार किया-चौकियां गुरैनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबर सिद्दीकी ने बताया कि पुत्र की मौत के बाद पिता ने कहा कि होनी को कोई नहीं टाल सकता। एक शिक्षण संस्थान से जुड़े होने के नाते हम इसे समझ सकते है। उन्होंने डांट फटकार लगाने के बाद नसीहत देते हुए भविष्य इसकी पुनरावृत्ति किसी अन्य के साथ न होने की बात कही कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।

ढाई साल पहले भी एक बच्ची की मौत हुई थी-जहां घटना हुई उसके बगल मोहिद्दीनपुर गांव में भी अक्टूबर 2023 में एक बच्ची हाजरा (4) की मौत एक मदरसे की वैन से दब जाने से हुई थी। इस हादसे की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी गई थी।

खेतासराय, चौकिया गांव निवासी मृतक हमदान की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें