फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साहब ने स्कूल तो गोद ले लिया, पर बिजली देना भूले, भीषण गर्मी में तड़पकर दो मासूम बेहोश

विज्ञापन
सिंगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अन्दीपुर में लगा बिजली। संवाद
विज्ञापन
सिंगरामऊ। अंदीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पिछले छह वर्षों से बिजली के बिना संचालित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान दो छात्र बेहोश हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजना पड़ा। लगातार बिजली न होने से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, वहीं हैरानी की बात यह है कि विद्यालय में बिजली आपूर्ति शुरू हुए बिना ही करीब 61 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया हो गया है। वहीं दुखद ये है कि खुद बदलापुर एसडीएम ने इस स्कूल को बाकायदा ''गोद'' ले रखा है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साल 2006 में विद्यालय की स्थापना हुई थी। 2020 में स्कूल परिसर में बिजली सप्लाई के लिए खंभे लगाकर कनेक्शन जारी कर दिया गया था, लेकिन आज तक तार नहीं खींचे गए। इसके कारण विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके विपरीत नियमित रूप से बिजली बिल जारी होता रहा, जिससे अब तक करीब 61 हजार रुपये का बकाया हो चुका है।
उन्होंने बताया कि यह विद्यालय 2022 में तत्कालीन उपजिलाधिकारी बदलापुर द्वारा गोद लिया गया था। इसके बावजूद विद्यालय की मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधिकारी के स्थानांतरण के बाद गोद लिए जाने की बात भी कागजों तक ही सीमित गई। तहसील दिवस और समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए तथा उपजिलाधिकारी ने दो बार विद्यालय का निरीक्षण भी किया, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कागजी करंट से 65 बच्चों का भविष्य दांव पर
वर्तमान में इस स्कूल में 65 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। देश जहां 5जी और डिजिटल क्लासरूम की बात कर रहा है, वहीं इस स्कूल के बच्चे बिना पंखे के, पसीने से लथपथ होकर ककहरा सीखने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों से शीघ्र विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली न होने से बच्चों को भीषण गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ रही है। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि शैक्षणिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द बिजली बहाल होने से बच्चों को राहत मिलेगी और विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बेहतर हो सकेगा।
बोले जिम्मेदार
खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिजली विभाग के जेई अनीस यादव ने बताया कि सोमवार को ही मैंने कार्यभार लिया है। मामले की पूरी जानकारी लेते हुए समस्या का समाधान किया जाएगा। तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने बताया कि एसडीएम ने विद्यालय गोद लिया है। इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराने के बाद नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें