मध्याह्न भोजन नहीं बनवाने पर आठ अप्रैल से पूर्व माध्यमिक व प्रावि खुटहन परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक राजेश विश्वकर्मा के समर्थन में दर्जनों लोग जुट गए।
साथ ही विद्यालय में ताला जड़ प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी व सीओ शाहगंज ने अभिभावकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही अपनी मौजूदगी में मध्याह्न भोजन बनवाना शुरू कराया।
इस दौरान एसडीएम ने एमडीएम में व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।
पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय खुटहन में दो सितंबर 2014 से भोजन नहीं बनाया जा रहा था। अभिभावकों ने कई बार विद्यालय में भोजन नहीं बनाए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। गुरुवार को अन्य अभिभावक भी विद्यालय
में ताला बंद कर प्रदर्शन करने लगे। इस संबंध में पूर्व माध्यमिक प्रधानाध्यापक विरेंद्र कुमार व प्रावि के प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान व हेडमास्टर के खाते में एक लाख 70 हजार रुपये कनवर्जन कास्ट व प्रधान के
पास 49 कुंतल खाद्यान्न अवशेष पड़ा है। प्रधानपति राधेश्याम यादव ने बताया कि कनवर्जन का पैसा न दिए जाने पर भोजन नहीं बन रहा है।