फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डीएम, लेखपाल को करें निलंबित

Thu, 09 Apr 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने जलालपुर विकास खंड के ओइना खास पहुंच कर बेमौसम हुई बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। गांव निवासी सुशील कुमार और बेलापुर में रामनरेश के यहां पहुंच कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन


 खेत में जाकर गेहूं की फसल को देखा। लेखपाल मिथलेश द्वारा वास्तविक फसल के नुकसान की रिपोर्ट न करने, चार गांव में से मात्र एक में 18 गाटे की रिपोर्ट करने, एवं प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन समय से न करने के आरोप

 में लेखपाल को निलंबित करने का निदेश तहसीलदार केराकत केएन शर्मा को दिया। डीएम सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तत्काल क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट दें ताकि शासन के निर्देशानुसार किसानों को उचित
विज्ञापन


मुआवजा दिलाया जा सके। डीएम के निरीक्षण में लगभग 70 प्रतिशत गेहूं की फसल का नुकसान मिला। निरीक्षण के दौरान पर खंड विकास अधिकारी जलालपुर रमाकांत सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें