फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: स्कूल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे से लटका मिला शव; युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 11 Mar 2026 07:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। उधर एक युवक ने गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। 
 
विज्ञापन
राजू कुमार मांझी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के डेरा यूसुफ कस्बे में मंगलवार शाम एक निजी स्कूल संचालक का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतक की पहचान 37 वर्षीय नवनीत के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नवनीत मंगलवार शाम करीब चार बजे चंबलतारा स्थित अपने घर के कमरे में गए थे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो नवनीत का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला।

सरायख्वाजा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई आदित्य की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने दी जान

जंघई स्टेशन के पश्चिम तरफ सेमरी गांव के पास गोंडा से चलकर कुर्ला टर्मिनस जाने वाली गोदान एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटे हैं।

जंघई-प्रयागराज रेल प्रखंड पर बुधवार दोपहर तीन बजे गोंडा से चलकर कुर्ला टर्मिनस जा रही गोदान एक्सप्रेस जंघई स्टेशन पर रुकी थी। गोदान एक्सप्रेस सेमरी गांव के पास पहुंची तो मृतक राजू कुमार मांझी (31) ट्रेन के सामने कूद गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक घंटे से रेलवे पटरी के अगल बगल टहल रहा था। गोदान ट्रेन जंघई स्टेशन से मात्र दौ सौ मीटर प्रयागराज की तरह सेमरी के भोगीपुर गांव के पास पहुंची तो ग्रामीण के मना करने के बाद भी वह ट्रेन के सामने कूद गया। 

ग्रामीणों की सूचना पर आरपीएफ एसआई दीपक कुमार व जीआरपी चौकी इंचार्ज अरूण कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। मृतक के पास से एक मोबाइल कुछ पैसे व आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से उसकी पहचान राजू कुमार मांझी पुत्र किशून मांझी, एफ 130, मानराज मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आंफ, कैलाश फेस, आई दिल्ली के रूप में हुई।

जंघई जीआरपी चौकी इंचार्ज अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि आधार कार्ड से पहचान हो गई है। संबंधित थाने से मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। तब तक शव पोस्टमार्टम हाउस ज्ञानपुर रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें