फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस पलटने से 19 लोग घायल

Tue, 04 Aug 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थानाक्षेत्र के शाहगंज-खुटहन मार्ग पर बुमकहा गांव के पास सोमवार की शाम बेकाबू स्कूली बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई। इसमें बस सवार 17 छात्र और दो महिला शिक्षक घायल हो गईं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बच्चों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाया। दो बच्चों की हालत गंभीर है। बस चालक फरार हो गया। शाहगंज के सेंट जेवियर्स स्कूल की बस शाम को छुट्टी होने पर बच्चों को घर पहुंचाने जा रही थी।

 चालक तेज गति से बस चला रहा था। बुमकहां गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और शीशे तोड़कर एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


 सूचना पर बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, सीओ मायाराम वर्मा, इंस्पेक्टर शाहगंज मंजय सिंह, एसओ सरपतहा रमेश यादव भी पहुंच गए। जेसीबी मंगाकर बस को बाहर निकाला गया।

 हादसे की सूचना बस सवार शिक्षक प्रतिमा सिंह और मंजू तिवारी ने स्कूल प्रबंधन को दी। घटना में बस सवार 17 छात्र और दो महिला शिक्षक घायल हो गईं। घायल छात्रों में विशाल सिंह, गौरव तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, प्रिंस तिवारी, आरएन

 तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अमन सिंह, आदर्श सिंह, श्रुति सिंह, अर्चना सिंह, बच्चा तिवारी समेत 17 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चे भुसौड़ी और बुमकहा गांव के निवासी बताए जाते हैं।
विज्ञापन


 इसमें विशाल सिंह और गौरव तिवारी की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें