फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आईएमए अध्यक्ष पर अधिवक्ताओं के अपमान का आरोप

विज्ञापन
एसपी को पत्रक सौंपते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरपी यादव पर अधिवक्ताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। इस संबंध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि 22 अक्तूबर को चिकित्सकों की सामूहिक सभा में डॉ. आरपी यादव ने अपने संबोधन के दौरान अधिवक्ताओं को उद्दंड कहा। आरोप है कि उन्होंने कहा कि चिकित्सकों में वकीलों जैसी उद्दंडता नहीं है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सभा में जिले के कई चिकित्सक मौजूद थे। इस बयान से अधिवक्ता समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करने की मांग की है। पत्रक सौंपने वालों में शुभम सिंह, संतोष सिंह, विरेंद्र यादव, यादवेंद्र सिंह, इमरान जैदी, वरूण सिंह, विकास श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें