फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Mon, 18 Jul 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूरे जिले में रविवार की रात में मूसलधार बारिश हुई। रविवार को भी दिनभर बूंदाबांदी होती रही और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लगातार कभी कम तो कभी ज्यादा बारिश से खेतों में पानी भर गए। लोगों का कहना है कि कई वर्षों बाद तालाबों और पोखरों में पानी दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों ने इसे धान की रोपाई के लिए महत्वपूर्ण बताया।वहीं मानसून शुरू होते ही सड़कों की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। रविवार को मूसलाधार हुई बारिश से सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है।

इससे सड़कों पर चलने वाले लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद प्रशासन गड्ढों को भरने का कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। जिले की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़कों पर जहां बडे़-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं गिट्टियां भी बिखरीं पड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन


 यह नजारा सद्भावना पुल मार्ग, मड़ियाहूं पड़ाव, कचहरी मार्ग, कोतवाली, मल्हनी पड़ाव, शकरमंडी आदि से लेकर ग्रामीण अंचल के मीरगंज, बरईपार, बरसठी, नौपेड़वा, मल्हनी, खुटहन, तेजीबाजार, जलालपुर, थानागद्दी आदि इलाकों की सड़कों पर गड्ढा बन गया है।

जब भी बारिश होती है तो इसमें से अधिकतर सड़कों पर पानी भर जाता। आने जाने वाले लोग इसमें फंसकर गिर जाते हैं। और तो और हाईवे पर भी कई जगह ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है।नगर पालिका द्वारा सड़क को चौड़ी करने के लिए सड़कें खोद दी गई हैं और अगल बगल गड्ढे बन गए हैं। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें