फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तनाव को अलविदा कहें, सुखमय जीवन की शुरुआत करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एक निजी स्कूल में चल रहे अलविदा तनाव शिविर का समापन (गुड बाय टेंशन) हुआ। शिविर में लोगों ने तनाव को अलविदा कहकर खुशहाली भरे जीवन में प्रवेश लेने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल आदि ने विश्व शांति के लिए ढ़ोल नगाड़े के बीच तनाव रूपी गुब्बारों को बांधकर आसमान में उड़ाया। आराध्या, अनु, प्रगति, सौम्या, अनन्या, रीठी व संध्या आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथियों समेत बच्चों को सम्मानित किया गया। शिवम् केसरवानी तनाव रूपी मानव ने चल उड़ जा रे पंछी, अब देश हुआ बेगाना सुनाया। महावीर लाफिंग बुद्ध ने लोगों को हंस-हंसकर जीवन में खुश रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने शिविर के माध्यम से साधकों को चिंता मुक्त, तनाव मुक्त, जीवन शैली, सरल एवं व्यवहारिक के उपाय के मनोबल एवं आंतरिक शक्तियों का विकास, सकारात्मक चिंतन जीवन जीने का संदेश दिया। संचालिका अनीता, आलोक गुप्ता व उमाशंकर गुप्ता आदि ने ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी को सम्मानित किया। इस दौरान पूनम, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, आलोक गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता, धीरज गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राजकुमार ऊमरवैश्य राजू, अनीता , डॉ. राकेश ऊमरवैश्य, अंजु जायसवाल, सूरज तिवारी, संतोष गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें