फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन के पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे चौकियां धाम, माता शीतला का किया दर्शन पूजन

Fri, 11 Jul 2025 03:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने चौकियां पहुंचकर दर्शन पूजन किया। जनपद के साथ-साथ गैर जनपद से भी श्रद्धालु शीतला माता चौकियां दर्शन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास के पहले दिन शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता शीतला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाने लगे। 

विज्ञापन


पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शीतला धाम चौकियां में शुक्रवार को भोर से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन के लिए तांता लग गया। जनपद के साथ-साथ गैर जनपद से भी पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने शीतला माता चौकियां का हाथ में अड़हुल का फूल, नारियल चुनरी लेकर विधिवत दर्शन पूजन किया। 

सुबह मां की आरती के बाद ही श्रद्धालु कतार में लगकर दर्शन पूजन किए। दोपहर 1 बजे तक लंबी कतार लगी रही। माता शीतला के दर्शन के बाद सत्य नारायण भगवान एवं मां काली का भी पूजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु जो आजमगढ़ , गाजीपुर, सुल्तानपुर जनपद से निजी वाहन से आकर दर्शन कर त्रिलोचन महादेव और काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan 2025: श्रद्धालुओं को सर- मैडम कहकर बुलाएंगे पुलिसकर्मी, काशी विश्वनाथ धाम में ड्रोन से हो रही निगरानी 
विज्ञापन


माला फूल की दुकानों पर गुलाब, गेंदा, चमेली, बेला के फूलों से बने माला सजे हुए थे जिन्हें श्रद्धालु खरीदकर माता शीतला को चढ़ा रहे थे। मंदिर परिसर में एक तरफ बैठकर महिलाएं भजन कीर्तन और भोले नाथ के गीत गा रही थी। महिला श्रद्धालुओं के साथ चैन स्नेचिंग की घटना न हो जिसके लिए महिला आरक्षी भी भ्रमण कर रही थी। माता रानी और भोले शंकर के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें