फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि की सौम्या तिवारी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा सौम्या तिवारी की फोटो। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्रा सौम्या तिवारी को वर्ष 2020 के लिए अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। पत्रकारिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर उन्हें यह पदक दिया जा रहा है। अमर उजाला के नवोन्मेष्क स्व. अतुल माहेश्वरी की स्मृति में पूविवि. ने वर्ष 2019 में स्वर्ण पदक देने की शुरुआत की थी। पहला पदक आशुतोष त्रिपाठी को मिला था। इस बार सौम्या का चयन हुआ है। आगामी 16 फरवरी को विवि के 24वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल उन्हें यह पदक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

मूल रूप से बलिया के नगरा निवासी सौम्या का परिवार शहर के न्यू भगवती कॉलोनी में रहता है। उनके पिता अंजनी तिवारी पूर्वांचल विवि में ही लिपिक हैं, जबकि मां भारती तिवारी गृहिणी हैं। टीडी इंटर कॉलेज से कॉमर्स में इंटर और टीडी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई के दौरान टीवी एंकर्स रुबिका लियाकत से प्रेरित होकर उनका रुझान पत्रकारिता की ओर बढ़ा। स्नातक के बाद उन्होंने वर्ष 2018 में पूविवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिग्री के लिए दाखिला लिया। सत्र 2018-20 में उन्हें पत्रकारिता में सर्वाधिक 68.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस आधार पर उनका चयन स्वर्ण पदक के लिए हुआ है। सौम्या बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही बोलने का शौक रहा है। नई चीजें जानने और उसके बारे में सवाल करने की आदत ने उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र से जोड़ा। वह अपने माता-पिता और विवि के शिक्षकों को इस पदक का श्रेय देती हैं। कहा कि यह पदक मेरे अपनों के नाम हैं, जिन्हें मुझ पर हमेशा से भरोसा था। बताया कि आगे उनका लक्ष्य अभी पत्रकारिता में ही शोध करना है। इसकी तैयारी में वह जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें