फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यजीत राय ने कलाकारों को दिया रोजगार: रवि किशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। वी. प्रांजल फिल्म क्रिएशन ( प्रोडक्शन हाउस ) के तहत ‘मेरा भारत महान’ भोजपुरी फिल्म की श्ूाटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे फिल्म स्टार एवं गोरखपुर से सांसद, रवि किशन एवं स्टार अभिनेता पवन सिंह का ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर के प्रांगण में स्वागत किया गया। इस मौके पर अभिनेता रवि किशन, पवन सिंह, फिल्म के डायरेक्टर देवेंद्र तिवारी का सम्मान प्रोडयूसर सत्यजीत राय, विपुल राय , एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद राय ने किया गया।
विज्ञापन

सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कहा कि कोरोना काल में फिल्म इंडस्ट्री टूट चुकी थी। ऐसे में प्रोड्यूसर सत्यजीत राय एवं विपुल राय ने फिल्म इंडस्ट्री एवं फिल्म बनाकर कलाकारों को रोजगार देने का काम किया है। पवन सिंह ने कहा कि मेरी और रवि किशन की जोड़ी एक बार फिर ‘मेरा भारत महान’ के माध्यम से धमाल मचाएगी। एक तरफ पवन सिंह ने कई भोजपुरी गाने गाकर व क्षेत्रीय लोगों को खुद को जोड़ते हुए कहा कि यूपी व बिहार त अपन माटी हौ । इस मौके पर संत प्रसाद राय, शिक्षक नेता रमेश सिंह, राधेश्याम राय, सुरेंद्र राय, डा. देवरुप तिवारी, प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह, सुभाष सिंह, राजेश सिंह,गजाधर राय, विपुल राय, विद्याधर राय मनोज राय, एडीम रामप्रकाश, खूश्बू, महेश आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद राय व आभार सत्यजीत ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें