फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए दिया 1.21 करोड़ का दान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। गोधना गांव निवासी उद्यमी ज्ञानप्रकाश सिंह ने 1.21 करोड़ रुपये का दान किया है। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी धनराशि है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए मां दुर्गा विद्यालय तारापुर परिसर में गोधना निवासी उद्यमी ज्ञानप्रकाश सिंह ने आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत कार्यवाह मुरली पाल को 1 करोड़ 21 लाख 11 हजार 111 की समर्पण राशि का चेप सौंपा। विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 2.51 लाख, डॉ. क्षितिज शर्मा ने 1.21 लाख, डॉ. सुभाष सिंह एक लाख, केराकत के बरामनपुर स्थित कोणार्क कंपनी ने 2.51 लाख की समर्पण राशि की रसीद कटवाया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, वेदप्रकाश विभाग प्रचारक, जगदीश, डॉ. राकेश दुबे, शिवप्रकाश, रजनीश, भवानी सिंह, महेश श्रीवास्तव, डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, प्रांत परियोजना प्रमुख प्रमोद उपस्थित रहे। महराजगंज: राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के तहत क्षेत्र के राय रतन बहादुर सिंह आईटीआई कॉलेज गद्दोपुर में क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में चार लाख रुपये की समर्पण राशि इकट्ठा किया गया। ब्लॉक प्रमुख पति विनय कुमार सिंह ने विधायक रमेश चंद्र मिश्रा व जिला प्रचारक ओमप्रकाश को एक लाख ग्यारह हजार रुपये की समर्पण दिया। मौके पर बीईओ बसंत शुक्ल, जिला अभियान प्रमुख विश्वंभर, अभियान प्रमुख माताफेर मिश्रा, खंड कार्यवाह शुभम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप, लवकुश, संदीप सिंह, सहायक अध्यापक राजेश उपाध्याय, केशव सिंह, ग्राम प्रधान रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। खुटहन: पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश कांत यादव ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये की समर्पण राशि दी। शहाबुद्दीनपुर गांव में चेक आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक रमेश को सौंपा। इस मौके पर अवधेश, ईशानराम आदि मौजूद रहे। खेतासराय: नगर में श्रीराम मंदिर समर्पण निधि के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर में प्राचीन दुर्गा मंदिर से पुरानी बाजार, हनुमान मंदिर, मेन रोड होकर तार गहना मोड़ से वापस दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में धर्मेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भाजपा अजय सिंह, गिरीश यादव, अजय यादव, जगदंबा पांडेय, मनीष, गजेंद्र पांडेय, भोले राजभर, संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें