वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए युवाओं को आगे आना होगा और परिवर्तन के नारे लगाने होंगे। वह गुरुवार को नौजवान छात्र संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर हिंदी भवन में आयोजित
समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में जब भी चुनाव हो उसमें 25 से 30 वर्ष के युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए । उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ नौजवान छात्र संगठन को आंदोलन छेड़ने का आह्वान
किया। अध्यक्षता कर रहे भारतीय नि:शक्त क्रिकेट टीम के कप्तान आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि नौजवान छात्र संगठन छात्र हित और सामाजिक मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिए सशक्त मंच तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह इस मंच
के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर अतिथियों को नौजवान छात्र संगठन के पूर्वांचल प्रभारी अनुराग मिश्र ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 26 मेधावियों को भी स्पेशल मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में लोकेश शुक्ला, अश्विनी ंसिंह,
सत्येंद्र सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, शर्की हसन, जय प्रकाश तिवारी, शोभित जायसवाल, राकेश गौतम, रवि गौतम, अभिषेक जायसवाल, विकास पांडेय, अभय मिश्र, मयंक सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने किया।