फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ने परविंदर को धोबिया पाट से किया चित

Fri, 19 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला/सूरापुर। सालिकराम बालिका इंटर कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दूर-दराज से आए पहलवानों ने एक से बढ़कर दांव आजमाए।
विज्ञापन


दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्ग में एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने जोर आजमाइश की। जौनपुर के पहलवानों का बाहर से आए पहलवानों पर दबदबा रहा।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। इसके बाद 45 किलोग्राम भार वर्ग के पहले मुकाबले में जौनपुर के संतोष पाल ने राजस्थान के परविंदर सिंह को 25 मिनट की कशमकश के बाद
विज्ञापन


 धोबिया पाट लगाकर आसमान दिखा दिया। 60 किलो भार वर्ग के दूसरे मुकाबले में अयोध्या के बजरंगी ने कानपुर के शिवा सिंह को लंगड़ा दांव लगाकर चित कर दिया। 40 किलो में जौनपुर के पारस यादव का धुस्स महोबा के

 रामपाल पर भारी पड़ा। उन्होंने 15 मिनट में ही रामपाल को चारों खाने चित कर दिया। 60 किलोग्राम के चौथे मुकाबले में आगरा के भीम पहलवान ने जबलपुर के मोहर को पटकनी दी।

महिला वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ एकमात्र मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें बिहार की सीमा ने कानपुर की शिवानी को धुस्स दांव लगाकर धूल चटा दिया।

रेलवे चैंपियन मुगलसराय के अरविंद कुमार और कोल्हापुर के अमीन के बीच 60 किलो भार में हुआ मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों पहलवानों के बीच 20-20 मिनट के दो मुकाबले कराए गए,

 लेकिन दोनों बराबरी पर छूटे। इसी तरह अयोध्या के बजरंगी और मुगलसराय के अरविंद के बीच मुकाबला 30 मिनट की जोर आजमाइश के बावजूद बराबरी पर छूटा। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजक प्रेम प्रकाश जायसवाल, सोनू सिंह, वशिष्ठ नारायण तिवारी, राम सिंह, भूप नारायण सिंह, जगदंबा प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें