फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संत निरंकारी मंडल ने मानव एकता दिवस पर 188 यूनिट किया रक्तदान

विज्ञापन
मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन जौनपुर में रक्तदान करतीं स्वयंसेविकाएं। स्रोत-संस
विज्ञापन
जौनपुर। मानव एकता दिवस के अवसर पर नगर के मडियाहूं पडाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं उनकी टीम ने 188 यूनिट रक्तदान कराया। मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि जनपद के कई ब्रांचो से श्रद्धालु भक्तों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ स्वेच्छा से रक्तदान किया। मानव कल्याण में अपना सहयोग दिया। संपूर्ण आयोजन के दौरान स्वच्छता, सतर्कता एवं सेवा-भाव का विशेष ध्यान रखकर किया गया। बाबा गुरबचन सिंह ने सत्य, सरलता और सद्भावना का मार्ग दिखाते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और ऊर्जा को समाजसेवा में लगाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें