फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि अगले सप्ताह जारी करेगा प्रैक्टिकल के लिए परीक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय चालू सत्र की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की सूची अगले सप्ताह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिलों के महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। ये परीक्षाएं मई तक जारी रहेंगी। परीक्षा के बीच ही 604 महाविद्यालयों के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा कराने की तैयारी भी चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही बैठक कर परीक्षकों की सूची जारी करने की तैयारी में है। सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर समय पर परिणाम तैयार करना है। विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जिलों में कुल 604 महाविद्यालय संबद्ध हैं, जिनमें लगभग दो लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों को जल्द ही दिशा निर्देश जारी कर दिया जाएगा। अप्रैल के अंत तक अधिसंख्य बड़े विषयों की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षा शुरू करा दी जाएगी। शासन का दबाव है कि इस साल दीक्षांत समारोह जुलाई में कराया जाए। इससे पहले ही रिजल्ट तैयार कर छात्रों को उपलब्ध कराना होगा। सभी कॉलेज को पत्र जारी कर परीक्षकों की सूची मांग जल्द ही मांगी जाएगी। जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों में तैनात परीक्षकों की सूची विषयवार तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें