फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट में संत बुला पीजी कालेज विजेता

विज्ञापन
26- पूविवि में आयोजित अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट में विजेता टीम ट्राफी के स - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट में संत बुला पीजी विजेता
विज्ञापन

मोहम्मद हसन दूसरे और सल्तनत बहादुर तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गाजीपुर के दुल्लहपुर स्थित संत बुला सत्यनाम दास वीरबल पीजी कालेज विजेता रहा। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर 18 रनों से पराजित किया।
टास जीतकर संत बुला कालेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहित राजपाल 37 रन, नितिन सिंह 30 रन बनाए। मो. हसन की तरफ से सौरभ विश्वकर्मा 3 विकेट, शिवम उपाध्याय 2 विकेट, और शुभम मिश्रा ने 2 और संकेत यादव ने दो विकेट लिए। जबाव में उतरी मो. हसन की टीम सात विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी। संतबूला की तरफ से विपिन चन्द्रा तीन , अमर चौधरी एक , आकाश कौशल एक विकेट एवं अमर काला एक विकेट लिए। संत बुला पीजी कालेज ने मो. हसन को 18 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए राजीव गांधी पीजी कालेज आजमगढ़ और सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर के बीच खेला गया। टास जीतकर बदलापुर ने पहले बल्लेबाजी करते सभी विकेट के खोकर 92 रन बनाए। जबाव में उतरी राजीव गांधी पीजी कालेज की टीम सभी विकेट खोकर 77 रन पर ही सिमट गयी। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर ने राजीव गांधी पीजी कालेज आजमगढ़ को 15 रनों से पराजित कर किया। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी एमके सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार किया। निर्णायक की भूमिका में अनिल अस्थाना, राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, अभिमन्यू शर्मा, विवेक यादव तथा स्कोरर की भूमिका में पवनेश, अरूण, विवेक विश्वकर्मा रहे। इस मौके पर डा. अब्दुल कादिर खान, डा. आलोक कुमार सिंह, सचिव खेलकूद परिषद, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. रामाश्रय शर्मा, डा. संजय कुमार, अखिलेश कुमार गौतम, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह चौहान, भानु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें