34 मीरगंज के माधोपुर गांव में पति की चौखट पर धरने पर बैठी विवाहिता
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक विवाहिता दो दिन से अपने पति के चौखट पर धरने पर बैठी है। विवाहिता के पहुंचने पर ससुराल के लोग ताला बंदकर फरार हो गए हैं। सुचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाहिता अपनी जिद पर अड़ी है। उसका कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पति की ओर से उसे चार हजार रुपये महीना गुजारा भत्ता दिया जाता था। लेकिन पांच महीने से एक पैसा नहीं मिला।
माधोपुर गांव मे एक व्यक्ति की शादी 2006 मे भदोही जिले की एक युवती के साथ हुई थी। इस दौरान वह दो बेटियों की मां भी बन गई । 2011 मे किसी बात को लेकर पति से अनबन हो गयी। जिसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने कोर्ट की शरण ली तो कोर्ट ने पति को 4 हजार रुपया महीना गुजारा भत्ता देने को निर्देश दिया। मायके वालो का कहना है की चार पांच माह से उसे पति ने भत्ता देना बंद कर दिया । जिससे नाराज महिला पति की चौखट पर शुक्रवार से धरने पर बैठी है। उसका पति पहले से कहीं बाहर रहता है। लेकिन ससुराल के अन्य सदस्य भी ताला बंदकर कहीं चले गए। पुलिस ने शनिवार की शाम किसी तरह विवाहिता को उसके मायके भेजवा दिया था। लेकिन अगले दिन रविवार को सुबह फिर महिला पति के घर आकर धरने पर बैठ गई। स्थानीय पुलिस के साथ सीओ विजय सिह मौके पर पहुच कर महिला को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।