जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेेठी गांव की दलित बस्ती में मारपीट, आगजनी और फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। इसके पहले इसी मामले में सपा नेता जावेद सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस रासुका के तहत कार्रवाई कर चुकी है।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि भदेठी की घटना में संलिप्त अभियुक्त आफताब आलम ऊर्फ नूर आलम उर्फ हिटलर के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। नौ जून की रात भदेठी गांव में बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मनबढ़ों ने दलित बस्ती में लोगों की पिटाई करने के साथ उनक घरों को आग लगा दी और फायरिंग कर दहशत फैला दी। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए थे। मामले के अधिकांश आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपियों पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई पहले हुई है।