फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संगठित और समर्थ समाज का निर्माण करेगा संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयादशमी 2026 को अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इसलिए विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक संघ अपने शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार के माध्यम से संगठित और समर्थ हिंदू समाज का संगठन करेगा। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रचारक रमेश ने शुक्रवार को विभाग के संघ कार्यकर्ताओं एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक ने कहा कि शताब्दी वर्ष में विजयादशमी के दिन सभी मंडलों में गणवेश में घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत सभी गांवों में जाने की योजना है। सभी मंडलों में हिंदू सम्मेलन, सद्भाव बैठक, प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी एवं युवा कार्यक्रम की तैयारी हो रही है। संघ शताब्दी वर्ष में पंच प्रण से समाज में परिवर्तन करेगा। पंच प्रण के अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित तंत्र एवं नागरिक कर्तव्य के ऊपर समझा में कार्य करेगा। जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर एवं सैदपुर में 37 खंडों में 411 मंडल तथा 8 नगर इकाई में 85 बस्ती है। इनमें 402 मंडल में तथा सभी बस्तियों में प्रत्यक्ष शाखा लगती है। जौनपुर विभाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुल 590 शाखाएं लगती हैं।
हाल ही में बंगलूरू में 21-23 मार्च के बीच हुई बैठक में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रस्ताव, संकल्प एवं वक्तव्य का वाचन हुआ। बांग्लादेश के हिंदू समाज के समर्थन में प्रस्ताव, संघ के 100 वर्ष की यात्रा और आगामी कार्य के लिए संकल्प एवं कर्नाटक की महारानी अब्बका देवी की 500वीं जयंती पर श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक सुनील, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र, विभाग प्रचारक अजीत, दीपक, रजत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें