फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

243 पुलिस कर्मियों का लिया गया सैंपल ..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 243 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की कोरोना की जांच के लिए रैंडम सैंपल लिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस कर्मियों की जांच के बाद उनका सैंपल लिया। अब सभी की रपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

इसके पहले पुलिस अधिकारियों समेत 80 पुलिसकर्मियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की एहतियातन जांच कराई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार मौर्य, पीयूष चक्रवर्ती, मनोज कुमार यादव, सुभाजीत घोष, अतुल कुमार रावत आदि ने पुलिस कर्मियों का रैंडम सैंपल लिया। शिविर में एएसपी नगर डॉ. संजय कुमार, एएसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ सदर नृपेंद्र, सीओ मडिय़ाहूं विजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रजतपाल आदि मौजूद थे। रिपोर्ट आने मं अभी तीन से चार दिन तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें