वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हाकी प्रतियोगिता में संबलपुर ने विलासपुर को 9-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
बिलासपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। शनिवार को एक मैच खेला गया। रेफरी की भूमिका सूरज कुमार, अनुराग कुमार सिन्हा, एम जावेद खान ने निभाई।