फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि छुटटा पशुओं की जीओ टैंगिंग का काम जब तक पूरा नहिीें होता तब तक पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गोशालाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि छुट्टा घूम रहे गोवंश को गोशाला में पहुंचाएं। निर्माणाधीन गोशालाओं का काम जल्द पूरा किया जाए। गोवंश संरक्षण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है और इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 116266 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड बनाया जा चुका है। 19 सरकारी एवं सात निजी चिकित्सालय इस योजना में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने योजना का प्रचार करने को कहा। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों तथा आशाओं का भुगतान कराने का आदेश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि हर पात्र को आवास मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की कार्य प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि 26 में 16 सड़कों के निर्माण का काम पूरा हो गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत से दीपावली से पहले अबाध विद्युत आपूर्ति की तैयारी पूरी करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें