थाना समाधान दिवस में शनिवार को कुल 14 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। सभी शिकायतें विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दी गईं।
शाहगंज : कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान चार फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिए। इसमें से मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव भी मौजूद रहे। मड़ियाहूं : कोतवाली परिसर में उप निरीक्षक संतोष सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 8 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें से एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर कानूनगो शशांक राय व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
बदलापुर : कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दो प्रार्थना पत्र आए। इसमें से मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया।