सुईथाकला। क्षेत्र के गुडबड़ी चौराहे पर आयोजित रमेश सिंह स्मारक राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला साई हॉस्टल रायबरेली के नाम रहा। रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज की टीम को 25-23 और 25-17 के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।
इसके पूर्व हुए सेमीफाइनल में साई रायबरेली ने डीएलडब्लू वाराणसी और प्रयागराज ने एनईआर वाराणसी को शिकस्त दी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलता है। खेल ही ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए शारीरिक और मानसिक विकास के साथ भाईचारा भी बढ़ता है। खेल हमें चुनौतियों से जूझकर जीतना और आगे बढ़ना सिखाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने किया। इस दौरान राणा अजीत सिंह, राजेश सिंह, विजयी सिंह, अजीत प्रजापति, पवन पाल, अनूप सिंह, मंजय सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजक वीरेंद्र सिंह पिंटू, धर्मेंद्र सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।