फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे देर से हुई रवाना

Fri, 26 Jul 2019 10:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से रक्सौल जा रही सद्भावना एक्सप्रेस का शाहगंज रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन करीब सवा दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन


जौनपुर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को करीब सवा दो घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन पर पहुंचने के बाद इंजन फेल होने से दूसरी ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। गुरुवार की सुबह सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8:15 बजे शाहगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। उसके बाद जौनपुर से दूसरा इंजन मंगाकर सद्भावना एक्सप्रेस से जोड़कर करीब सवा दो घंटे बाद रक्सौल की ओर रवाना किया गया। ट्रेन का इंजन खराब होने की वजह से विलंब के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें