20- केराकत में थानागद्दी मार्ग पर जलजमाव के विरोध में सड़क पर धान रोपते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : JAUNPUR
केराकत। थानागद्दी-वाराणसी मार्ग पर सिहोली के पास गड्ढे में तब्दील सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग व विधायक के खिलाफ नारे बाजी की। कांग्रेस नेता सूरज सिंह राजपूत ने कहा कि सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन गये हैं। उसमें बारिश का पानी भरने से लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आजाद कुरैशी और लालता चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क का नारा खोखला साबित हुआ है । आज देखा जाय तो अधिकतर सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। न तो कोई जनप्रतिनिधि और न तो कोई अधिकारी ध्यान दे रहे हैं । प्रदर्शन में सूरज सिंह राजपूत, अक्षय चौरसिया, आजाद कुरैशी, लालता चौधरी, भैयालाल यादव, विनीत दुबे अजय गिरि, ताज खान धर्म राज चक्रवर्ती, सूर्य बली ,मोहन गुप्ता, डा0संतोष गिरि, व दीपांशु सिंह चौहान शामिल रहे।