फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य हैं सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 76 मुफ्तीगंज से निर्वाचित सचिन यादव जिले के सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। महज 23 वर्षीय सचिन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की है। राज कालेज से छात्र संघ रह चुके हैं।
विज्ञापन

राजनीति में गहरी रुचि रखने के चलते उनके सहपाठियों ने इस बार पंचायत चुनाव में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया तो उन्होंने अपना नामांकन कर दिया। अपनी युवा टीम के साथ वह जनता का समर्थन जुटाने के लिए गांवों में जनसंपर्क शुरू किए तो लोगों का समर्थन मिलता गया। उन्होंने 2334 मतों से जीत हासिल की। मुफ्तीगंज विकास खंड के विझवार सारंग गांव के मूल निवासी सचिन के पिता साधारण किसान हैं। सचिन कहते हैं कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन पर भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें