फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियों के सहारे सत्ता में आएगी सपा : गुलाब 

Thu, 05 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
केराकत में बुधवार को समर्थकों के साथ साइकल रैली में शामिल विधायक गुलाब सरोज। 
विज्ञापन
चौथे दिन बुधवार को भी सपा नेताओं ने समर्थकों के साथ साइकल रैली निकाल कर प्रदेश सरकार का गुणगान किया। गांव गांव में साइकल से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और चार साल  में सपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया। 
विज्ञापन


केराकत प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक गुलाब चंद्र सरोज ने हनुमान नगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला और सिहौली पचवल होते नई बाजार से तरियारी पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया और कहा कि सपा उपलब्धियों की बदौलत दोबारा सरकार बनाएगी।

इस मौके पर राजबहादुर, प्रभात यादव, राजन खान, विजय गुप्ता, महेंद्र राम, शबनम नाज, राजेश कुमार, सत्यनारायण चौहान आदि मौजूद थे। सिकरारा प्रतिनिधि के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर ने बुधवार को सेमरी गांव मं आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।
विज्ञापन


जिसके बाद उनकी अगुवाई में खपरहा बाजार से साइकल यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव भी अपने पुत्र लकी यादव के साथ पहुंचे और साइकल यात्री को हरी झंडी दिखाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने की अपील किया। 

 इस मौके पर रामयश यादव, गुलाब यादव, राहुल यादव, सुरेश, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डा. केपी यादव के नेतृत्व में खरका तिराहा से साइकल यात्रा निकाली गई। रास्ते में रुक कर श्री यादव ने महात्मा गांधी, डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सदर चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर यात्रा समाप्त कर जनसभा किया। इस मौके पर अरशद कुरैशी. डा. लक्ष्मीकांत यादव, राकेश यादव, संदीप यादव, मनोज मौर्य, मनीष गांधी, शैलेष यादव, अनील यादव, दीपक गोस्वामी आदि शामिल थे।

बदलापुर क्षेत्र में विधायक ओम प्रकाश दुबे और आवास बंधु के उपाध्यक्ष अरुण दुबे ने चौथे दिन भी साइकल चलाई और कई गांवों का भ्रमण किया। अन्य क्षेत्रंो में साइकल यात्रा निकाली गई। मछलीशहर में समाजवादी यूथ ब्रिगेड के  तत्वावधान में छाछो गांव से साइकल यात्रा निकाली गई। राजदेव पाल, प्रकाश यादव, अरुण गुप्ता, सुरेंद्र, राकेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें