फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में घुसकर तोड़फोड़, प्रबंधक की पिटाई..

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में हाईवे के किनारे स्थित एक नर्सिंग होम में घुसकर कुछ लोगों ने उत्पात मचाया। रविवार की रात हुई इस घटना में मनबढ़ों ने कर्मचारियों को मारपीट कर नकदी व चेन छीन ली। हाकी और चाकू से हमला कर अस्पताल के प्रबंधक को जख्मी कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी डॉ. आशीष गुप्ता का प्रयागराज मार्ग पर कमालपुर गांव के पास बैजनाथ मेमोरियल हास्पिटल है। आरोप है कि रविवार की रात करीब दो बजे तीन-चार की संख्या में पहुंचे कुछ मनबढ़ हंगामा करने लगेे। अस्पताल गेट पर तैनात कर्मचारी सोनू बिंद (25), महिला कर्मचारी अंतिमा पाल (22) निवासी नीभापुर और मनोज यादव (30) निवासी चकरा नंदौत प्रयागराज को असलहा सटाकर चुप रहने को कहा। मैनेजर राजेंद्र यादव (40) की पिटाई की। खुद को बचाने के लिए बाथरूम में घुसे तो बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और हाकी तथा चाकू से हमला कर उनको घायल कर दिया। हमलावरों ने उनके गले से 20 ग्राम की सोने की चेन निकाल लिया। इसके बाद काउंटर में रखे पांच हजार रुपये लेकर हमलावर भाग गए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी डॉ. आशीष गुप्ता को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि मामला पैसे की लेन-देन का है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें