फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह से बिक गया लाखों का नमक 

Sun, 13 Nov 2016 01:04 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
sdf - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद होने के बीच शुक्रवार की देर शाम फैली नमक का भंडारण खत्म होने की अफवाह से लाखों के नमक बिक गए। दूकानदारों को भी नहीं समझ में आ रहा था कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया जो ग्राहकों का रेला उनकी दूकान पर चला आ रहा है।
विज्ञापन


कई इलाकों रात में ही दूकानदारों को जगाकर दूकान खोलवाया गया और लोगों ने देर रात तक नमक की खरीदादारी की। नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी इलाके में सब्जीमंडी, पुरानी बाजार, हरलालका रोड, नवाबव यूसूफ रोड, मल्हनी पड़ाव आदि इलाकों में दूकानों पर नमक के लिए उमड़ी भीड़ की सूचना मिलते ही पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की

लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। हर किसी को लग रहा था कि नमक का भंडारण वाकई खत्म हो रहा है। घर में महीने दो महीने का स्टाक रख लिया जाए। मांग बढ़ी तो दूकानदारों ने भी खूब नाजायज लाभ उठाया। कई स्थानों पर सौ से डेढ़ सौ रुपये किलो तक नमक बिकने की खबर है।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर कस्बे में रातों रात एक ट्रक नमक बिक गया। नाम न छापने की शर्त पर मुंगराबादशाहपुर कस्बे के एक दूकानदार ने बताया कि उनके स्टाक में एक ट्रक नमक था रातों रात बिक गया।  यही हाल अन्य किराना के दुकानों पर भी था।

शहर में भी इस कदर लोग रात 11 बजे तक भागते रहे जैसे आपात काल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई हो। महराजगंज इलाके में भी 70 रुपये किलो तक नमक बिक गया। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार बाजार में 200 रुपये किलो की दर से नमक बिक गया। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें