फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का मान-सम्मान 

Sat, 12 Nov 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बक्शा में आयोजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
विज्ञापन
विकास खण्ड के हैदरपुर गांव में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में भारत का मान सम्मान दोनों बढ़ाया है। मोदी के विकास कार्य करने के निर्णय क्षमता का देश ही नही पूरा विश्व सराहना करता है। उन्होंने कहा कि कुर्सी खाली है लेकिन हम खड़े है यहीं पिछड़ापन है।
विज्ञापन


श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल ने कहा था कि एक देश ने दो कानून नही होना चाहिए। आज हम पिछड़े नही बल्कि पछाड़े गए हैं। सांसद ने कहा कि देश के खजाने पर गरीब मजदूरों का हक है। प्रधानमंत्री जी ने जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाकर व एक व बारह रुपया में दुर्घटना बीमा करवाने जैसे कार्य को बखूबी अंजाम देकर सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा मोदी जी ने गरीबी देखी है चूल्हे पर बनी रोटी खाई है। इसीलिए गरीबो के बीच गैस सिलेंडर देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है। एसपी की सरकारी गाड़ी चोरी चली जा रही है। एक वर्ग की मृत्यु पर प्रदेश सरकार पांच लाख देती है जबकि दूसरे वर्ग को एक रुपया नही दिया जाता।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव ने कहा कि भारत देश राम कृष्ण का देश है सबको गले लगाकर चलना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता हीरालाल चौहान एवं संचालन मल्हनी व बदलापुर प्रभारी सुनील सिंह व महेन्द्र शुक्ल ने किया।

इस दौरान डॉ. शिवराम चौहान, राम सिंह मौर्या, आशीष जायसवाल, संयोजक प्रमोद यादव, राजमणि सिंह, सतीश सिंह, सरिता तिवारी, अवधेश सिंह, डॉ. अभयजीत मिश्र, विवेक सिंह राजा, विनय कुमार सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, गुलाब मौर्या, डॉ. हिमांशु सिंह, तुलसीराम केवट, दीनानाथ निषाद, अरुण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

घनश्यामपुरः हैदरपुर गांव में शुक्त्रस्वार को आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे सांसद धर्मेन्द्र कश्यप का बदलापुर के सुल्तानपुर रोड पर भाजपा  कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान  इस मौके पर राजेश सिंह,  तुलसीराम केवट, साहब लाल चौधरी, नितिन,  सोनू बिन्द, आरके उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें