फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े लोग, पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में रविवार की शाम ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा के विवाद में कुछ लोग भिड़ गए। मारपीट के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। बीचबचाव में पहुंची पुलिस को भी लोगों ने घेर लिया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूचना पर शाहगंज एसडीएम, सीओ ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

गैरवाह गांव निवासी निनकू यादव, नरसिंह यादव और जमींदार राजभर के बीच जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो जून को भी नरसिंह यादव और निनकू यादव के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। रविवार की शाम फिर इसी बात को लेकर ये लोग आमने-सामने हो गए। जानकारी होने पर सरपतहां थाने के एसआई राम विलास हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सुलह-समझौता कराने के दौरान एसआई ने सविता राजभर को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वो कुछ देर के लिए अचेत हो गईं। इसे लेकर ग्रामीण पुलिस पर पैसे लेकर एक-दूसरे की मदद का आरोप लगाते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगे। भगदड़ में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सरायमोहिद्दीनपुर लाल बहादुर सिंह ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अंकित कुमार सर्किल के सभी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ईंट-पत्थर चलाने वालों को चिह्नित करने में जुट गई है। कई लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।
---
मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। विवाद के दौरान उग्र लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। -अंकित कुमार, सीओ शाहगंज
विज्ञापन

----
विवादित भूमि पर कई खातेदार हैं। इसमें ग्राम समाज का भी हिस्सा है। चकबंदी न होने के कारण यह अलग नहीं हो पाई थी। फिलहाल सोमवार को पैमाइश कराकर ग्राम समाज की जमीन अलग कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी। -राजेश वर्मा, एसडीएम शाहगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें