फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शराब की दुकान से 90 हजार की चोरी, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
केराकत नरहन स्थित देशी शराब की दुकान में हुई चोरी के बाद दिखते हुए सेल्समैन। संवाद - फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
केराकत। नगर के नरहन स्थित देसी शराब के ठेका का शटर तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने 90 हजार रुपये पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन सतीश सोनकर ने शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना ठेका संचालक सुशील यादव को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार चोर रात के समय ठेका परिसर में घुसे और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें