फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ जंघई ने टिकट दलाल को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई आरपीएफ टीम ने मछलीशहर के थलोई गांव से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया दलाल अपनी आईडी से टिकट निकालकर बिक्री करता था। उसके पास से विभिन्न तिथियों के 22 टिकट भी मिले हैं। पूछताछ के बाद उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। जंघई आरपीएफ इंस्पेक्टर हुकम सिंह के निर्देश पर एसआई भदोही एके सिंह, जंघई के हेड कांस्टेबल नन्हकू यादव, अशोक कुमार यादव, अवधेश कुमार चौहान मछलीशहर कोतवाली के थलोई गांव पहुंचे।
विज्ञापन

वहां मुखबिर की निशानदेही पर इम्तियाज को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 22 टिकट बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने मोबाइल से टिकट बुक कर दूसरी जगह से प्रिंट निकाल कर बिक्री करता था। आरपीएफ जंघई इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने बताया कि पकड़े गए दलाल को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें