फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवती को भगाकर ले जा रहे युवक को आरपीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। युवती को भगा कर ले जा रहे एक युवक को बुधवार की देर शाम आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को विद्यालय से एक युवक बहलाकर अपने साथ ले जा रहा था। बुधवार को दोनों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की फिराक में थे। इसी दौरान गश्त कर रही आरपीएफ टीम की नजर उन पर पड़ी। पूछताछ में युवक की मंशा स्पष्ट होते ही आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने तत्काल युवती के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची युवती की मां ने थाने में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी अजय यादव के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार-डोभी। चंदवक पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को बीरीबारी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने बुधवार को आरोप लगाते हुए तहरीर दी कि बीरीबारी निवासी नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ मंगलवार की रात बीरीबारी स्थित एक बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नीरज को पकड़ने के लिए दबिश दी। बृहस्पतिवार की सुबह बीरीबारी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया गया।
गैर इरादतन हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार-मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैर इरादतन हत्या में वांछित एक अभियुक्त को शीतलगंज ब्लॉक मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम रजमलपुर गांव निवासी सोनू उर्फ अभिषेक तिवारी को पीट दिया गया था। जिला अस्पताल में सोनू की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर क्षेत्र के बदौआ गांव निवासी राज मिश्रा उर्फ सोनू व कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शीतलगंज ब्लाॅक के पास से राज मिश्रा उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें