फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अवैध तरीके से संचालित अस्पतालो को अभियान चलाकर सीज करने का निर्देश जारी किया है। वृहस्पतिवार को सायं हुई बैठक में जिलाधिकारी ने बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ 25 मई se अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी एमओआईसी अपने क्षेत्र में संचालित बिना पंजीकृत अस्पताल/डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कराए। नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने हेतु तथा पंजीकरण में आ रही कठिनाई तथा पंजीकरण में सुगमता प्रदान करने हेतु यूपी हेल्थ की वेबसाइट पर 3 दिन के भीतर पंजीकरण कराने को कहा। इसके अलावा संचारी रोग अभियान की प्रगति मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी के बाहर ओआरएस के पैकेट रखवाना सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया कि शहरमें स्थित सिद्धार्थ हॉस्पिटल में एक मरीज को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज न देकर उससे पैसे की मांग की गई। उन्होंने तत्काल सीएमओ से जांच करवाई और मरीज को इलाज उपलब्ध कराया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह, सभी चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें