फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Express Train: काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप, जंघई स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही चेकिंग शुरू

Mon, 02 Jun 2025 05:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन की टीमें जांच अभियान शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
ट्रेन में चेकिंग करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन मे बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर चेकिंग की गई। एक घंटे तक मीरगंज पुलिस आरपीएफ, जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया, पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उधर, बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज व जौनपुर से बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक ट्रेन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
किसी असामाजिक तत्व ने रेलवे कंट्रोल को फोन कर सूचना दिया की स्लीपर बोगी एस-1 से एस-4 में से किसी बोगी में बैग में बम रखा गया है। कंट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी प्रयागराज को दी, जिसके बाद जीआरपी जंघई, जंघई स्टेशन प्रसाशन को बम की सूचना दी गई।  

सूचना मिलते ही ट्रेन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जैसे ही तीन बजकर दो मिनट पर पहुंची। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी, एसआई नागेन्द्र सिंह, जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा तथा थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल, एसआई मुन्नी लाल मौके पर पहुंच गए। ट्रेन की सभी बोगियों को कई बार चेकिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन




इस दौरान पुलिस हलकान रही। ट्रेन लगभग दो घंटे से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ रही। बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज से बुलाया गया है। जिसके आने के बाद ट्रेन की फिर से चेकिंग की जाएगी।  
विज्ञापन


बंम निरोधक दस्ता के अनुमति के बाद ट्रेन को चलाया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह का कहना है की बम की सूचना पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई, फिलहाल कुछ नहीं मिला है। बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें