शहर के बेगमगंज स्तिथ जामिया इमाम जाफ र सादिक में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ दर हुसैन जैदी की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा की ऐसे आयोजनों से देश की एकता अखंडता मजबूत होती है।
इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना सफ दर हुसैन जैदी ने कहा की रमजान का महीना बरकतों का महिना है रोजा रखकर इबादत करे और अल्लाह से अपनी गुनाहों के लिए तौबा करें। साथ ही गरीब मजलूम लोगों की मदद करें। इससे खुदा प्रसन्न होते हैं।
इस मौके पर सांसद डा. केपी सिंह, सिराज मेहदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, व्यापर मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इन्दू, जावेद सिद्दीकी, नगर विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान, प्रबंधक नजमुल हसन नजमी, मज़ार् जावेद सुल्तान, अफसर हुसैन, अनमोल, मौलाना काजिम मेहदी, उरूज आदि मौजूद थे।ं
आयोजक आरिफ हुसैनी ने आभार जताया। उधर, रमजान के तीसरे जुमा पर नमाज अदा करके नमाजियों ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। शहर और कस्बों की मुख्य मस्जिदों में जुमे की नमाज को अदा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी।
शेर वाली मस्जिद, सरायपोख्ता मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, नईगंज मस्जिद, अटाला मस्जिद, शाही किला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, बादशाहपुर, शाहगंज, बमैला में नामाज अदा की गई। शिया जामा मस्जिद कसेरी बाजार में मौलाना महफुजूल हसन खां ने नमाज अदा करायी। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को अलविदा जुमा पड़ेगा।
जिसमें शिया जामा मस्जिद से कोतवाली चैराहे तक नमाज को हर साल अदा किया जाता है। उस दिन बिजली, पानी, सड़क, सफ ाई व सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग की। शिया जामा मस्जिद के सेक्त्रस्ेटरी अली मंजर डेजी अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ जिले के अधिकारियों से बात कर अलविदा जुमे की नमाज की तैयारी कर लें। अलविदा जुमे की अजान 12.30 पर व नमाज 1.25 बजे होगी।