मोहम्म्द हसन पीजी कालेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्सं समागम में एक दर्जन कालेज की टीमों ने हिस्सा लिया। रोवर्स में बयालसी पीजी कालेज और राज कालेज को संयुक्त रुप से पहला स्थान मिला।
मोहम्मद हसन पीजी कालेज दूसरे स्थान पर रहा। रेजर्स ने पीजी कालेज मड़ियाहू और मोहम्मद हसन पीजी कालेज को संयुक्त रुप से पहला स्थान मिला। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर को दूसरा स्थान मिला।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. वीएस उपाध्याय रहे। उन्होंने छात्रों को अनुशासन का पाठ पठाया। विशिष्ठ अतिथि रोवर्स रेजर्स के संयोजक डा. रावेंद्र पांडेय ने रोवर्स रेंजर्स के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्र म के अध्यक्षता कर रहें। डा. लाल साहब सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला संयोजक डा. मनोज तिवारी ने छात्रों को शिविर में बताई गई बातों को अमल करने की नसीहत दी।
मोहम्म्द हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादीर खथआं ने अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डा.जीवन यादव, डा. निलेष सिंह, डा. अर्चना सिंह, जाह्नवी श्रीवास्तव, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव, डा. ममता सिंह, अहमद अब्बास खां, डा. श्याम नारायण पांडेय, डा. मोहम्मद समीर आदि मौजूद थे। आयोजन मंत्री डा. हलीम हाशमी रहें।