राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद
- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।
जौनपुर। नए साल 2026 के आगमन का उल्लास बुधवार की रात जिलेवासियों के सिर चढ़कर बोला। देर रात तक पार्टी और जश्न का दौर चलता रहा। ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह चरम पर था। शाम होते ही रेस्टोरेंट, होटल क्लबों में पार्टियां शुरू हो गईं। गुलाब के फूलों की जमकर बिक्री हुई। सामान्य दिनों में 10 रुपये में मिलने वाले गुलाब के फूल साल के आखिरी दिन 40 से लेकर 80 रुपये तक की कीमत में बिके। 31 दिसंबर को दोपहर से ही जश्न का दौर देखने को मिलने लगा। वाजिदपुर में गुलाब का फूल 40 रुपये से 60 रुपये प्रति पीस बिक रहा था, वहीं ओलंदगंज में यही गुलाब 80 रुपये तक में बिका। किला में शाम 5:30 बजे तक करीब 585 लोग घूमने आए। वहीं, दोपहर एक बजे लोहिया पार्क खोला गया। यहां टिकट काटने वाले संजय भारती ने बताया कि शाम छह बजे तक पार्क में 1700 लोग आए। लोग परिवार के साथ होटल, रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। इसे लेकर ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, टीडी कॉलेज, कचहरी इलाके के रेस्टोरेंट, होटल-क्लबों में खास दिन के लिए विशेष इंतजाम किए थे। देर रात तक पार्टी का दौर चला। राजमहल में कपल के लिए 1799 तो सिंगल व्यक्ति के लिए 999 रुपये के पैकेज पर प्रवेश दिया गया। वहीं, अलीगंज कुल्हनामऊ हाइवे पर स्थित एक होटल में सिंगल के लिए 1500 तो कपल के लिए 2500 रुपये के टिकट पर प्रवेश दिया गया। फूलों का उपहार देने के लिए दुकानदारों ने स्टॉक कर रखा था। फूल के व्यापारी पप्पू माली ने बताया कि आर्केट, ग्लाइडोलस, गुलाब का फूल लखनऊ व रायबरेली से, जरबेरा आदि का फूल कोलकाता, दिल्ली, डहेलिया, बेबी, गुलाब आदि फूल मंगाए गए हैं। एक गुलाब का फूल 40 तो गुलदस्ता सौ से दो हजार रुपये में बिका। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तिराहों-चौराहों पर तैनात रही। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के चेकिंग का अभियान भी रात में चला। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी को भी भीड़ होने वाले स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, जो एक जनवरी को भी रहेगी।
राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।
राज महल में आयोजित कार्यक्रम में जश्न मनाते युवा। संवाद- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।