फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नए साल के पहले दिन दिखेगा आस्था और पर्यटन का नजारा

विज्ञापन
लोहिया पार्क में लोग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को शहर में आस्था और पर्यटन का खास नजारा देखने को मिलेगा। श्रद्धालु मां शीतला धाम चौकिया और परमानतपुर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, वहीं लोग किला, लोहिया पार्क और गोमती नदी के तट पर सैर-सपाटे और नौकायन का आनंद लेते नजर आएंगे। इसे लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्वांचल के प्रमुख आस्था केंद्र मां शीतला धाम चौकिया और मां शारदा देवी मंदिर में भोर में श्रृंगार किया जाएगा। आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। पर्यटन स्थल शाही किला सुबह साढ़े छह बजे से शाम करीब पांच बजे तक खुला रहेगा। यहां ऑनलाइन प्रवेश शुल्क 20 रुपये जबकि ऑफलाइन टिकट लेने पर 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें