फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामनवेल्थ गेम में रोहित पदक से चूका, मिला छठा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। नीरज चोपड़ा की गैर मौजूदगी में बर्मिघि़म में खेले जा रहे कामनवेल्थ गेम खेल रहे भाला फेंक प्रतियोगिता में जौनपुर के रोहित यादव को छठा स्थान मिला है। फिलहाल दोनों पदक से चूक गए हैं लेकिन दोनों ने अपने प्रदर्शन को सुधारा है।
विज्ञापन

बर्मिघि़म मेें खेले जा रहे कामनवेल्थ गेम में नीरज चोपड़ा के चोटिल हो जाने के बाद भारत को रोहित यादव से काफी उम्मीद थी, लेकिन इस प्रतियोगिता में रोहित यादव ने 82.22 मीटर भाला फेंककर छठा स्थान हासिल किया। पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में कमेंट्री कर रहे कमेंट्रेटर की टीम ने खिलाडि़यों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है। उनका कहना था कि महज 21 साल के लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया है जबकी उनसे कहीं ज्यादा उम्र व ताकत वर खिलाड़ी पीछे रह गए। भविष्य में इनमें पदक जीतने की संभावना है। यूपी के जौनपुर निवासी रोहित यादव के कामनवेल्थ गेम में पदक नहीं जीत पाने पर परिवार वाले जरा भी निराश नहीं है। पिता सभाजीत यादव का कहना है कि रोहित का प्रदर्शन अच्छा रहा। उसका थ्रो भी बढि़या लग रहा था। ऐसे में मेहनत करता रहेगा तो एक दिन देश के लिए पदक जरूर जीतेगा। भाई राहुल यादव कहना है कि बड़ी प्रतियोगिता में खेलने से अपने प्रदर्शन को और सुधारने का मौका मिलेगा और प्रतियोगिता की भावना और बढ़ेगी। इससे भविष्य में मेडल जरूर जीतेगा। रोहित यादव विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 11वां स्थान हासिल किया था। उन्हें इस बार पदक की उम्मीद थी महज 21 साल के रोहित यादव के प्रदर्शन से परिजन सहित ग्रामीण खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें