जलालपुर। क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में डीआईओएस नरेंद्र देव पांडेय ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के भवन का जायजा लेते हुए कार्यालय में लिपिकीय कार्यों को भी परखा। इसके बाद सभी शिक्षण कक्षाओं में जाकर छात्र उपस्थिति का अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्रवक्ता अमित कुमार प्रजापति कक्षा बारह के छात्रों को जीव विज्ञान की कक्षा में रसायन विज्ञान पढ़ा रहे थे डीआईओएस ने 10 से 15 मिनट तक शिक्षक के शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं से कुछ प्रश्न भी पूछा और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान शिक्षक अमित प्रजापति के शिक्षण कार्य की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह से विद्यालय की प्रगति की आख्या, अध्यापक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रवेश, रजिस्ट्रेशन, बोर्ड फीस, खेलकूद आदि विषयों की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के सभी पहलुओं से संतुष्ट होकर कहा कि अच्छा कार्य कर रहे हैं, समाज और देश की भलाई के लिए जो भी बन सके सभी को इसीतरह करते रहना चाहिए।