फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्यालयों में चोरी, अभिलेख और रजिस्टर फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय और बिथार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने बुधवार की रात निशाना बनाया। दोनों विद्यालयों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान उड़ा दिया। रजिस्टर और जरूरी अभिलेख फाड़कर फेंक दिया। दोनों प्रधानाध्यापकों ने थाने पर सूचना दी है।
विज्ञापन

दोनों विद्यालयों में चोर कमरों का ताला तोड़कर ऑफिस में रखी कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त कर दी। एमडीएम के बर्तन, खाद्यान्न उठाकर ले गए। सुबह विद्यालय पहुंचीं बंजारेपुर की शिक्षा मित्र रेनू मौर्य और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिथार की प्रधानाध्यापिका विद्दोतमा उपाध्याय ने कमरों का हाल देख सूचना थाने पर दी। बता दें कि अभी चार दिन पहले ही चोरों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना को भी निशाना बनाया था। एक ही दिन में दो विद्यालयों में हुई चोरियों से शिक्षकों में भय है। एसओ गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें