फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के श्री राजाराम समरत्थी दिव्यांग विद्यालय कुशहां के पास सोमवार की देर रात हुई लूट की घटना में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। बदलापुर-शाहगंज मार्ग पर घनश्यामपुर पुलिस चौकी से एक किमी आगे श्री राजाराम समरत्थी दिव्यांग विद्यालय कुशहां के पास सोमवार की देर रात गोद भराई से लौट रहे कार सवार लोगों को रोककर पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से लाकेट व अन्य आभूषण व पांच हजार रुपये नकद लूटकर भाग गए थे। भुक्तभोगी गांव बड़ारी थाना बक्शा निवासी राज नारायण अग्रहरि की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपराधियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें