फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुठभेड़ में लूट के आरोपी को लगी गोली, दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के मामले में आरोपी दो बदमाशों से शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पुलिस की टीम मछलीशहर थाना क्षेत्र के कौरहा के पास जांच कर रही थी। इसी बीच दो बदमाश बाइक से बरईपार की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने फायरिग भी की। एक गोली मछलीशहर थानाध्यक्ष के बुलेट प्रुफ जैकेट से लगी। पुलिस ने भी जबाबी फायरिग की। मुठभेड़ हुई और बदमाश अजय निषाद उर्फ जस्टिस (34) निवासी जोगियापुर कोतवाली जौनपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। ऐसे में उसे गिफ्तार कर लिया गया। वहीं मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को भी दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से बाइक, तमंचा, खोखा बरामद हुआ। सीओ अतर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें