शीतला चौकियां धाम में आयोजित पांच दिवसीय हनुमत कथा के प्रथम दिन शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा कथा स्थल चौकियां धाम से होते हुए विशेषरपुर, पंचहटिया, सूरजघाट तक चली। कई महिला श्रद्धालु अपने सिर पर कलश लेकर जय श्री राम, शीतला माता की जय आदि उद्घोष लगाते रहे। वहीं पुरूष श्रद्धालु हाथों में झाल व डमरू बजाते हुए जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे। कलश यात्रा में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी व्यास आचार्य रामचन्द्र दास एवं कथा में आएं पंडोखर सरकार खुद रथ पर सवार होकर शामिल हुए। इस मौके पर पंडित विनय त्रिपाठी, संजय श्रीमाली, क्षमा नाथ त्रिपाठी, विनीत सेठ, अनिल सोनक मौजूद थे।