फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम से नाराज रोडवेज कर्मियों ने ठप किया बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रोडवेज डिपो पर शनिवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से नाराज रोडवेज चालक व परिचालकों ने बस का संचालन ठप कर दिया। इसके साथ ही प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि एआरएम की ओर से तय मानक से अधिक ड्यूटी कराई जा रहा है। साथ ही इनकम बढ़ाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बसों का संचालन ठप रहने से लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आजमगढ़ परिक्षेत्र के शाहगंज डिपो में प्रभारी एआरएम केलाल के रवैय्या को लेकर चालकों व परिचालकों में खासा गुस्सा है। डिपो के वरिष्ठ परिचालक कर्मचारी नेता प्रेम शंकर सिंह, राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, रवींद्र सिंह, जयशंकर मौर्य ने बताया कि चार दिन की ड्यूटी में 165 किलोमीटर का शेड्यूल है। कर्मचारियों को डबल ड्यूटी करने पर ओवरटाइम की सहूलियत दी जाती है, लेकिन डिपो के वरिष्ठ अधिकारी जबरिया 420 किलोमीटर ड्यूटी करवा रहे हैं। 70 से 80 फीसदी इनकम बढ़ाने के लिए अनावश्यक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। ओवरटाइम करने पर और कोई छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं हम लोगों से जबरिया 1680 किलोमीटर ड्यूटी करवाया जा रहा है। रास्ते में गाडि़यां जब ब्रेकडाउन हो जाती हैं तो उनकी मरम्मत के नाम पर भी हम लोग खुद के जेब से पैसे खर्च करके गाडि़यां बनवाते हैं। इसमें भी डिपो स्तर से कोई मदद नहीं की जा रही है। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है, जिसे लेकर शनिवार को सुबह कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। डिपो में विभिन्न स्थानों तक जाने वाले 31 बसों का संचालन होता है, जिसमें से सुबह 5 बसें ही जा पाई थीं। शेष बसे रोडवेज परिसर में खड़ी रहीं।
व्यवस्था को सही किया जा रहा है। कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं। रोडवेज की आय बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है। इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - केलाल, प्रभारी एआरएम शाहगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें